भाजपा ने दिए आश्वसनो के खिलाफ राष्ट्रवादी का महापालिका मुख्यद्वार पर आंदोलन

पिंपरी : भाजपा के सालपूर्ती होने के अवसर पर भाजपा ने दिए गए आश्वसनो का राष्ट्रवादी ने हिसाब मांगा हैं। आज पिंपरी चिंचवड़ महापालिका के मुख्यद्वार पर राष्ट्रवादी ने जोरदार नारेवाजी लगाकर भाजपा का विरोध किया। युवक राष्ट्रवादी कोंग्रेस की औरसे आंदोलन किया गया। पिंपरी चिंचवड़ में भाजपा की सत्ता आने के बाद, एक साल पहले पिंपरी चिंचवड की जनता को शास्ति कर माफ करने हेतु आश्वासित किया था। साथ ही में रेड झोन , रिंग रोड, स्मार्ट सिटी , बोपखेल पुल और हॉकर्स झोन जैसे कई आश्वासन दिए गए थे। उनका क्या हुआ ऐसा सवाल युवक राष्ट्रवादी कोंग्रेस के विशाल वाकडकर ने भाजपा से पूछे हैं।

आंदोलन में भूतपूर्व मेयर मंगला कदम, अपर्णा डोके, महिला अध्यक्षा वैशाली कालभोर, युवक अध्यक्ष विशाल वाकडकर, नगरसेविका गीता मंचरकर, सुमन पवले, नगरसेवक पंकज भालेकर, पूर्व नगरसेवक कालूराम पवार, फजल शेख एयर कार्यकर्ता उपस्थित थे।