भारतीय सेना साइकिल अभियान

पुणे : पुणे समाचार
महाराष्ट्र के दुर्गम पश्चिमी घाटों में सेना ने 13 से 22 मार्च के दौरान 500 किमी साइकिल अभियान का आयोजन किया था। इस अभियान में 10 सेना के जवानों ने हिस्सा लिया था। जिसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट संदीप सिंह खटाना द्वारा किया गया। इस अभियान ने पुणे से पश्चिम महाराष्ट्र के अंदरूनी हिस्सों में होते हुए पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलायी और सेना में शामिल होने के लिए स्थानिय लोगों को प्रेरित करने का कार्य किया।

साइकिलिंग टीम ने कोकण और मराठवाडा इलाके से होकर मुलशी घाट और मानडण्गड-सालदुरे-पीसावरे-बोपगाव परिपथ को पूरा किया।वायु रक्षा रेजिमेंट, पुणे के 34 वें स्थापना दिवस के अवसर पर इस साइकिल अभियान को 10 दिनों में पूरा किया गया।