मुंबई-पुणे के बीच दौड़ सकती है दुनिया की पहली हाइपरलूप।

मुंबई से पुणे के बीच दूरी तय होगी 14 से 25 मिनट में।

मुंबई : दुनिया की पहली हाइपरलूप मुंबई और पुणे के बीच दौड़ सकती है। इसके शुरू होने पर दोनों शहरों के बीच 150 किलोमीटर की दूरी महज 14 से 25 मिनट में तय की जा सकेगी। अभी इसमें करीब तीन घंटे लगते हैं। रविवार को यहां वर्जिन ग्रुप और महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई-पुणे को हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम से जोड़ने के लिए समझौता पे हस्ताक्षर किए। पिछले साल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टेस्ला को महाराष्ट्र में हाइपरलूप के ट्रायल का न्योता दिया था।
हाइपरलूप तैयार करने वाली कंपनी का दावा है कि इसके जरिए 1,000 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सफर किया जा सकता है।

पहला हाइपरलूप रूट सेंट्रल पुणे को मेगा पोलिस के साथ-साथ नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ेगा।इसकी आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को रखी। यह रूट मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के पैरलल (समानांतर) बन सकता है।हाइपरलूप में बिजली का खर्च बेहद कम है। पॉल्यूशन बिल्कुल नहीं होता है। समय हवाई या सड़क की तुलना में घटकर 20% रह जाएगा।इसका किराया हवाई किराये या टैक्सी कैब के बराबर रखा जा सकता है।