मैक्रों ने यूरोप से नाटो के भीतर रणनीतिक स्वायत्तता को बढ़ावा देने का किया आग्रह

पेरिस, 20 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में शुक्रवार को अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि नॉर्थ अटलांटिक ट्रिटी ऑर्गनाइजेशन (नाटो) में यूरोप की सर्वश्रेष्ठ संभावित भागीदारी अपनी सुरक्षा और अपनी रणनीतिक स्वायत्तता का प्रभारी होना है।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मैक्रों ने कहा कि वाशिंगटन ने दावा किया है कि प्रशांत महासागर क्षेत्र में अमेरिका एक शक्ति बन रहा है। इसका मतलब है कि हमारे पड़ोस के अलावा अमेरिका का ध्यान अन्य क्षेत्रों में भी रहता है।

उन्होंने कहा कि यूरोप, यूरोपीय संघ, इसके प्रमुख सदस्यों को अपनी सुरक्षा के समाधान का हिस्सा बनना होगा। अगर हम नाटो के भीतर अमेरिका पर बहुत अधिक निर्भर हैं, तो हम खुद को अपनी सीमाओं पर अधिक सुरक्षित होने की स्थिति में नहीं पा सकते हैं।

मैक्रों ने दोहराया कि नाटो को एक नई राजनीतिक गति और इसकी रणनीतिक अवधारणा के स्पष्टीकरण की आवश्यकता है। उन्होंने 2019 में अपनी उन टिप्पणियों का बचाव किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ट्रान्स-अटलांटिक सैन्य गठबंधन ब्रेन डेथ का सामना कर रहा है।

–आईएएनएस

एसआरएस/एएनएम