युवक को लूटने के मामले में एक बदमाश गिरफ्तार

पुणे समाचार

पुणे के औंध रोड इलाके में मारूति सुजुकी कंपनी में काम करनेवाले एक कर्मचारी को लूटने के मामले में खड़की पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। 22 वर्षीय शख्स को लूटनेवाले दो बदमाशों ने मोबाइल, कैश और सहित महत्वपूर्ण कागजात जबरदस्ती छीनकर फरार हो गया था। यह मामला खड़की पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। चंद ही पलों में खड़की पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया और महत्वपूर्ण कागजात युवक को वापस लौटाया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार इस मामले में शैलेश रूईकर (22, चिंचवड गांव) ने खड़की पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था। 30 अप्रैल की रात को यह घटना घटी, शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कुछ ही पलों में आरोपी दिनेश प्रल्हाद कांबले (19) को गिरफ्तार किया है और एक अन्य अबतक फरार है। शिकायतकर्ता घटनावाले दिन पैदल जा रहे थे, दोनों बदमाश बाइक पर आए और जबरदस्ती मोबाइल, कैश और जरूरी कागजात छीनकर फरार हो गए थे। शिकायतकर्ता के लिए उसके कागजात काफी महत्वपूर्ण थे। समय रहते पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस अधिक जांच कर रही है।