रिश्वत लेते हुए विधि विभाग की महिला प्रभारी सहायक आयुक्त और लिपिक गिरफ्तार

ठाणेः पुणे समाचार

भूखंड में किये गये निर्माण कार्य पर हथौड़ा न चले इसके एवज में 50,000 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए विधि विभाग की महिला प्रभारी सहायक आयुक्त और लिपिक को भ्रष्टाचार रोकथाम विभाग ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम छाया प्रकाश डांगले (उम्र 44 वर्ष, प्रभारी सहायक आयुक्त, विधि विभाग, उल्हास नगर महानगरपालिका) और दिपक किशनचंद मंगतानी(उम्र- 48 वर्ष , लिपिक, विधि विभाग, उल्हास नगर महानगरपालिका) है। इस मामले में 54 वर्षीय व्यक्ति ने शिकायत दर्ज की थी। विधि विभाग की प्रभारी सहायक आयुक्त ही रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने की ख़बर ने सबको हैरत में डाल दिया है।

शिकायतकर्ता ने अपने भूखंड में किए निर्माण कार्य को उल्हास नगर महानगरपालिका तोड़ न सके इसलिए कोर्ट से स्टे ऑर्डर लिया था। स्टे ऑर्डर शिकायतकर्ता के पक्ष में मिल सके इसलिए प्रभारी आयुक्त डांगले और लिपिक मंगतानी ने 60 हजार रुपयों की मांग की थी। उसका पहला 50 हज़ार रुपए का हफ्ता स्वीकारते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया।