विषय समितियों पर सत्ताधारी भाजपा का बोलबाला

36 सीटों में से भाजपा को मिली 20, राष्ट्रवादी कांग्रेस को 12 और शिवसेना को मिली 3 सीटें

पिंपरी। पुणे समाचार ऑनलाइन

स्थायी समिति के बाद महत्वपूर्ण माने जाने वाली विविध चारों विषय समितियों में भी सत्ताधारी भाजपा का ही बोलबाला कायम रहा। पिंपरी चिंचवड़ मनपा की शुक्रवार को संपन्न हुई सर्वसाधारण सभा में विधि, शहर सुधार, महिला व बालकल्याण एवं क्रीड़ा समितियों की प्रति 9 के हिसाब से कुल 36 सीटों में से दलीय संख्याबल के अनुसार भाजपा को 5-5 के हिसाब से 20, राष्ट्रवादी कांग्रेस को 3-3 के हिसाब से 12 और शिवसेना को 1-1 के हिसाब से कुल 3 सीटें मिली है।

सभागृह नेता एकनाथ पवार ने भाजपा, विपक्षी दल के नेता योगेश बहल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस और गुटनेता राहुल कलाटे ने शिवसेना के सदस्यों के नामों का लिफाफा महापौर नितिन कालजे को सौंपा। इसके अनुसार महापौर ने नए सदस्यों के नियुक्ति की घोषणा की। अब इन समितियों के अध्यक्ष पद पाने के लिए सत्ताधारी दल के सदस्यों में होड़ मच गई है। मनपा की इन चार विषय समितियों में जिन नए 36 सदस्यों की नियुक्ति हुई है उनके नाम इस प्रकार हैं-

विधि समिति: माधुरी कुलकर्णी, मनिषा पवार, माई ढोरे, राजेंद्र लांडगे, वसन्त बोराटे (भाजपा), निकिता कदम, सुमन पवले, संगीता ताम्हणे, (राष्ट्रवादी कांग्रेस), सचिन भोसले (शिवसेना)।

महिला व बालकल्याण समिति: हीराबाई घुले, आरती चोन्धे, उषा मुंडे, निर्मला कुटे, मीनल म्हेत्रे (भाजपा), स्वाति काटे, मंगला कदम, वैशाली कालभोर (राष्ट्रवादी कांग्रेस), मीनल यादव (शिवसेना)।

शहर सुधार समिति: सीमा चौघुले, माया बारने, सुरेश भोईर, कमल घोलप, निर्मला गायकवाड़ (भाजपा), वैशाली घोडेकर, उषा वाघेरे, सुलक्षणा धर (राष्ट्रवादी कांग्रेस), नीलेश बारने (शिवसेना)।

क्रीड़ा, कला, साहित्य व सांस्कृतिक समिति: अम्बरनाथ काम्बले, शैलेश मोरे, सुजाता पलांडे, संजय नेवाले, अश्विनी बोबडे (भाजपा), अनुराधा गोफने, अपर्णा डोके, संजय वाबले (राष्ट्रवादी कांग्रेस), अश्विनी वाघमारे (शिवसेना)।