शक के चलते दोस्त को मारा चाकू

आंबेगांव: पुणेसमाचार 
पुणे जिले के आंबेगाव परिसर में एक व्यक्ति ने शक के चलते अपने दोस्त पर चाकू से हमलाकर उसे घायल कर दिया। इस संबंध घोड़ेगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मनोज शिंदे को शक था कि उसकी पत्नी का प्रमोद थोरात के साथ चक्कर चल रहा है। इसी के चलते उसने प्रमोद पर चाकू से वार किए। दोनों के बीच पहले बस स्टैंड विवाद हुआ और उसके बाद मनोज ने प्रमोद पर हमला बोल दिया। जब उमेश सोनावणे नामक व्यक्ति ने बीचबचाव का प्रयास किया तो वह भी ज़ख़्मी हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।