शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म

पुणे: पुणेसमाचार आॅनलाईन

शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने निगड़ी के नईगढ़ी पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय पीड़ित लड़की और आरोपी एक दूसरे को जानते हैं। आरोपी शादी का वादा करके लड़की से बार-बार दुष्कर्म करता था। गर्भवती होने पर पीड़िता ने शादी करने को कहा तो आरोपी ने इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की ने 21 वर्षीय युवक के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की।