सब जूनियर हॉकी : हरियणा की जीत में चमकी साक्षी, किए 8 गोल

सिंडेगा (झारखंड), 11 मार्च (आईएएनएस)। गत चैंपियन हरियाणा ने साक्षी के आठ गोलों के दम पर यहां चल रहे 11वें हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के पहले दिन राजस्थान को 30-0 से हरा दिया।

पूल ए हरियाणा ने राजस्थान को 30-0 से मात दी। साक्षी राणा ने आठ गोल किए जबकि कनिका सिवाच ने पांच, तमन्ना यादव और सेजल ने चार-चार, इशिका ने तीन, भाटेरी और सावी ने दो-दो गोल किए।

पूल बी में झारखंड ने गुजरात को 17-0 से हराया। झारखंड की ओर से बिनिमा धान ने छह गोल, फुलमानी भेंगरा और कप्तान निरु कुलु ने तीन-तीन, अनुप्रिया सोरेन ने दो जबकि एडलिन बागेस रीना कमारी, पुर्णिमा बार्वा और स्विटी दुंगदुंग ने एक-एक गोल किए।

इस बीच दिल्ली हॉकी ने पूल जी मुकाबले में बंगाल को 6-0 से हराया जबकि हॉकी कर्नाटक ने हॉक जम्मू-कश्मीर को पूल एच में 9-0 से पराजित किया।

— आईएएनएस

एसकेबी/जेएनएस