ससुराल वालों की यातना से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी

पुणे समाचार
पुणे के आंबेगाव पठार इलाके में ससुराल वालों की यातना से तंग आकार एक महिला ने मौत को गले लगा लिया। मृतका का नाम आकांशा योगेश पाटिल (21) है। इस मामले में अलका सग्राम शिंदे (36) ने भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवायी है।

पुलिस के अनुसार, मृतका से उसके ससुराल वाले पैसों की मांग किया करते थे, इसके लिए उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना भी दी जाती थी। इसी बात से तंग आकार उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस मामले में पुलिस ने योगेश राजेंद्र पाटिल (25), चंद्रकला राजेंद्र पाटिल (53), काजल राजेंद्र पाटिल (23) और श्रीरंग राजेंद्र पाटिल (21) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही मृतका के पति को भी गिरफ्तार किया गया है।