सांगवी में युवक पर वार करने वाले तीनो को सांगवी पुलिस ने लिया हिरासत में….

सांगवी: पुणेसमाचार आॅनलाईन
पिंपरी चिंचवड़ में पुराने विवाद को लेकर 4 से 5 लोगो ने एक व्यक्ति पर तेजधार हतियार से हमला कर घायल करने की वारदात घटी हैं। यह घटना कल देर रात 11 बजे के करीब सांगवी परिसर में घटी हैं। इस मांमले में आकाश चंद्रकांत लांडगे ( 23,पिंपलेनिलख ) युवक ने सांगवी पुलिस स्टेशन में अंबादास पालसकर, बंटी टकले, आकाश दोड़के और अन्य 2 लोगो के खिलाफ शिकायत दर्ज की हैं। पुलिस ने तीनों को आज शाम को हिरासत में लिया हैं।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, आकाश लांडगे और अंबादास पालसकर, बंटी टकले , आकाश दोड़के और अन्य 2 लोगो में पुराने छगड़ो को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया के अंबादास , बंटी , आकाश और अन्य 2 लोगो ने तेजधार हतियार से वार कर घायल किया हैं। यह घटना कल देर रात 11 बजे सांगवी परिसर के दत्त मंदिर के पास घटी हैं। आकाश लांडगे ने आज सुबह घटना की जानकारी सांगवी पुलिस को देने के बाद माँमला दर्ज हुआ था।घटना की छानबीन के दौएआन आज सांगवी पुलिस ने तीनों को धरदबोचा हैं।घटना की जांच में सांगवी पुलिस जुटी हैं।