साडे तीन साल की बहन के साथ दुष्कर्म की घटना

देहूरोड परिसर में खलबली

देहूरोड : पुणे समाचार

भाई बहन के रिश्ते पर कलंक लगाने वाली वारदात पिंपरी चिंचवड़ शहर में घटी हैं। घर के आंगन में खेल रहे साडे तीन साल के बच्ची के साथ 14 वर्ष के नाबालिक चचेरे भाई ने ही दुष्कर्म करने का मामला उजागर हुआ हैं। यह घटना शुक्रवार को सुबह 10 बजे रावेत परिसर घटी हैं। इस घटना से परिसर में खलबली मच गई हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह पीड़ित बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। तभी घर के पास रहने वाले 14 साल के नाबालिक चचेरे भाई ने पीड़ित बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की घटना घटी। घटना की जानकारी पीड़ित बच्ची के मां को पता चलने के बाद देहरोड पुलिस स्टेशन में मांमला दर्ज हुआ हैं। घटना की जांच पुलिस कर रही हैं।