सावरकर की मूर्ति पर किसी ने काला रंग डाला

औरंगाबाद : पुणे समाचार

औरंगाबाद के समर्थ नगर इलाके में पुलिस कंट्रोल रूम के समीप लगी सावरकर की मूर्ति पर किसी ने शुक्रवार की आधी रात काला रंग डाल दिया। शनिवार सुबह लोगों के देखे जाने के बाद भारी जन आक्रोश उमड़ा। स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।

तुरंत पुलिस और महापालिका के अधिकारी घटना स्थल पर पहुँचे और मूर्ति को साफ किया गया। इस घटना का सावकर अनुयायियों ने कड़ा विरोध किया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने माँग की है कि ऐसा कृत्य करने वाले को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।