सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी

नई दिल्ली : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की गुरुवार रात शिमला में अचानक तबीयत बिगड़ गई।

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की गुरुवार रात को तबीयत बिगड़ गई। वह बेटी प्रियंका के साथ शिमला में बन रहा बंगला देखने गई थीं। यहां देर रात उन्हें बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। इसके बाद सोनिया कार से चंडीगढ़ रवाना हो गईं। जहां स्पेशल एयरक्राफ्ट से उन्हें दिल्ली लाया गया। डॉक्टर्स के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

सोनिया गांधी की हालत फिलहाल स्थिर

शिमला हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर रमेश चंद ने बताया कि उन्हें देर रात सोनिया गांधी के डॉक्टरों की ओर से एयर एम्बुलेंस का इंतजाम करने को बोला गया। लेकिन वे अपनी कार से दिल्ली के लिए निकल गईं। इसके बाद सोनिया चंडीगढ़ में रुकीं और यहां से स्पेशल एयरक्रॉफ्ट के जरिए उन्हें दिल्ली ले जाया गया।

डॉक्टर रमेश चंद, सोनिया के साथ चंडीगढ़ तक साथ आए थे। उन्होंने बताया कि सोनिया की हालत फिलहाल स्थिर है।

बुधवार को शिमला पहुंची थीं सोनिया

सोनिया और प्रियंका गांधी बुधवार को शिमला पहुंची थीं। यहां वे वाइल्डफ्लावर हॉल (लग्जरी रिजॉर्ट) में रुकी थीं। यहां दोनों ने अपने बंगले के कामकाज का जायजा लिया।