हमारी बहन ने चिक्की के पैसे खाए – धनंजय मुंडे

पुणे समाचार

केंद और राज्य में भाजपा सरकार को आए 4 साल हो गए। इन चार सालों में आम जनता की दृष्टि से सरकार ने कोई भी निर्णय नहीं लिया। सरकार के 16 मंत्रियों ने करीबन 90 हजार करोड़ का घोटाला किया है। उन पर मुख्यमंत्री ने कोई कारवाई नहीं की। इस घोटाले में हमारी बहन ने चिक्की के पैसे खाए, ऐसे कटाक्ष कसते हुए विपक्षी दल के नेता धनंजय मुंडे ने पंकजा मुंडे पर निशाना साधा।

पुणे में आयोजित हल्ला बोल सभा में धनंजय मुंडे बोल रहे थे। इस समय पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार, सांसद सुप्रिया सुले आदि उपस्थित थे।

इस समय धनंजय मुंडे ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार को चार साल हो गए हैं। इन चार सालों में आम जनता की समस्या पर ध्यान न देते हुए भ्रष्टाचार करने में ध्यान दिया है। राज्य में भाजपा के 16 मंत्रियों ने 90 हजार करोड़ का घोटाला किया। लेकिन उनपर मुख्यमंत्री ने कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि कुछ ही घंटों में क्लीन चिट दे दी। भाजपा के मंत्रियों ने चिक्की से लेकर चूहे तक घोटाला किया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनता से जितने आश्वासन किए थे, उसमें से एक भी आश्वासन पूर्ण करने में भाजपा असफल रही है। भाजपा सरकार ने युवाओं से वादे किए थे कि रोजगार देगी लेकिन युवा और ज्यादा बेरोजगार हो गए। कितने लोगों को रोजगार दिया इस का डाटा सरकार के पास नहीं है। युवाओं के नौकरी जाने के लिए सरकार जिम्मेदार है। शाहिद राजगुरू ने देश के लिए प्राण दिए, वे संघ के थे ऐसी चर्चा शुरू है। जो हमारे लिए काफी दुर्देव की बात है। अच्छा हुआ संघ 16वा शतक में नहीं था, अन्यथा छत्रपति शिवाजी महाराज को भी संघ से जुड़े होने की बात बोलना नहीं भूलते। ऐसी टिप्पणी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा पर की।

राज्य की सभी समस्याओं का समाधान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बस ऐसा उल्लेख करते ही सभा में मौजूद सभी नागरिक हंसने लगे और ताली के साथ इस वाक्य पर सभी ने मजे लिए। इस पर धनंजय मुंडे ने कहा कि मेरी जीभ फिसल गई। ऐसा मुझे नहीं कहना था। उसके बाद सभी नागरिक फिर से ठहाके लगाकर हंसने लगे।