हरियाणा की पहलवानों का पहले दिन दबदबा, जीते 6 स्वर्ण

बेल्लारी (कर्नाटक), 20 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा के पहलवानों ने सब-जूनियर (कैडेट) लड़कियों और जूनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के उद्घाटन दिवस पर अपना दबदबा कायम रखते हुए शुक्रवार को यहां सात में से छह स्वर्ण पदक जीते।

26 इकाइयों के 500 से अधिक पहलवान आईआईएस के कॉम्बैट स्पोर्ट सेंटर में तीन मैट पर देश के शीर्ष आयु वर्ग के टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 20 भार वर्ग में पहलवान प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इस आयोजन में शामिल होने वाले पहलवानों में कैडेट विश्व चैंपियन कोमल, दिल्ली से युवा ओलंपिक रजत पदक विजेता सिमरन, और हरियाणा की पूर्व कैडेट विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता सोनिका हुड्डा शामिल हैं।

शुक्रवार के परिणाम:

जूनियर महिला :

50 किलो: स्वर्ण: स्वीटी (हरियाणा); रजत: सिमरन (दिल्ली); कांस्य: निशा तोमर (उत्तर प्रदेश) और हनी कुमारी (हरियाणा)

59 किलो: स्वर्ण : संजू देवी (हरियाणा); रजत- कुसुम (हरियाणा); कांस्य- एन. बिश्नोरिया (मणिपुर) और अर्चना चौधरी (उत्तर प्रदेश)

76 किलो: स्वर्ण- पूजा (हरियाणा); रजत- राखी (हरियाणा); कांस्य- हिमांशी (पंजाब) और संजना (महाराष्ट्र)

सब-जूनियर (कैडेट) लड़कियां:

40 किलो: स्वर्ण- काजल (हरियाणा); रजत- सलोनी (हरियाणा); कांस्य- राशी यादव (मध्य प्रदेश) और चंचला कुमारी (झारखंड)

49 किलो: स्वर्ण- आरती (हरियाणा); रजत- मंजीत कौर (पंजाब); कांस्य- कल्याणी (महाराष्ट्र) और तन्वी (महाराष्ट्र)

53 किलो: स्वर्ण- एंटिम (हरियाणा); रजत- आरती सरोहा (हरियाणा); कांस्य- माया माली (राजस्थान) और धनश्री (महाराष्ट्र)

61 किलो: स्वर्ण- नितिका (दिल्ली); रजत- पल्लवी (महाराष्ट्र); कांस्य- पूर्णिमा (तेलंगाना) और वर्षा (हरियाणा)

– आईएएनएस

जेएनएस