ज़मीन के विवाद में महिला से मारपीट

पुणे समाचार

ज़मीन के विवाद में अज्ञात हमलावरों ने एक महिला के साथ मारपीट की। यह वारदात  हिंजवाड़ी फेज 2 के माण परिसर में बुधवार  रात 1 बजे के आसपास हुई। पीड़िता नंदिनी कोढ़ालकर ने इस संबंध में हिंजवाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साईरंग डेवलपर की मालकिन नंदिनी कोढ़ालकर ने 2007 में माण इलाके में जमीन खरीदी थी। उस दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर उनका ज़मीन के मालिक से कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद यह मामला अदालत पहुंचा और कोर्ट ने नंदनी के पक्ष में फैसला सुनाया। संभवता इसी बात को लेकर अज्ञात सात-आठ लोगों ने नंदनी के ऑफिस में तोड़फोड़ करते हुए उनके साथ मारपीट की।