स्वाइन फ्लू की चपेट में आयी 10 साल की बच्ची

पिंपरी। संवाददाता
पिंपरी चिंचवड़ में शनिवार को स्वाइन फ्लू की चपेट में आकर एक 10 साल की बच्ची की मौत हो गई। इस मौत के बाद शहर में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 31 तक पहुंच गई है। पिंपरी चिंचवड़ में इस बीमारी के अब तक कुल 221 मरीज मिले हैं। शहर के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल 30 में से 10 और मरीजों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d13e3390-c96e-11e8-a540-93a6976416b4′]
पिंपरी चिंचवड़ मनपा के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, स्वाइन फ्लू से पीड़ित चिंचवड़ निवासी 10 वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे एक दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज दिनभर में 3360 मरीजों की जांच की गई। इनमें से फ्लू के पाए गए 639 में से 174 मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने से उन्हें टैमीफ्लू की खुराक दी गई। इनमें से दो मरीजों की लार के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। आज नए से दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। फिलहाल शहर के अलग- अलग अस्पतालों में 11 संदिग्ध मरीजों समेत 30 मरीजों का इलाज जारी है, इसमें से 10 मरीजों की हालत नाजुक रहने से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
[amazon_link asins=’B00YKNITCY,B06ZZBWGLJ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’df481a5b-c96e-11e8-b1a2-69d9b821216b’]
महाबलेश्वर-पोलादपुर मार्ग आठ घंटे रहा बंद, अंबेनली घाट में गिरी बस को निकाला गया