राज्य के 15 विधायकों को उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार घोषित

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन – पिंपरी चिंचवड़ शहर के चिंचवड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक व शहराध्यक्ष लक्ष्मण जगताप और भोसरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश लांडगे समेत महाराष्ट्र के 15 विधायकों को ‘उत्कृष्ट विधायक’ का पुरस्कार घोषित किया गया है। ब्रह्मकेसरी सांस्कृतिक पत्रिका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशिकांत शिरालकर ने एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी आधिकारिक घोषणा की।
उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार घोषित विधायकों में श्रीमती यशोमती (तिवसा), बच्चू कडू (अचलपूर), बालासाहेब थोरात (संगमनेर), उदय सामंत (रत्नागिरी), लक्ष्मण जगताप (चिंचवड), महेश लांडगे (भोसरी), राहुल पाटिल (परभणी), सीमा हिरे (नाशिक), गोवर्धन शर्मा (अकोला), सुधीर गाडगील (सांगली), संगीता ठोंबरे (केज), विजय गावित (नंदुरबार), जयदत्त क्षीरसागर (बीड), राहुल कुल (दौंड), हर्षवर्धन जाधव (कन्नड) का समावेश है। भोसरी के स्व अंकुशराव  लांडगे सभागृह में रविवार 23 जून की शाम पांच बजे यह पुरस्कार वितरण समारोह होगा।