करवाड़ में बोट पलटने से 16 लोगों की मौत, 26 लोग मौजूद होने की खबर

बेंगलुरु : समाचार ऑनलाइन – कर्नाटक के करवाड़ में नाव पलटने से 16 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नाव पर कुल 26 लोग सवार थे। घटना के बाद इंडियन नेवी और कोस्टगार्ड के संयुक्त ऑपरेशन में अब तक 16 शव बरामद किए गए हैं। बाकी लोगों की तलाश जारी है। बता दें कि शुरुआत में 6 लोगों के मारे जाने की खबर थी, लेकिन धीरे-धीरे यह यह आंकड़ा बढ़ कर 16 हो गया है।

बताया जा रहा है कि कर्नाटक के करवाड़ में सोमवार शाम श्रद्धालुओं से नाव भरी हुई थी। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक, नाव में 26 लोग सवार थे। सभी लोग समुद्र में नरसिम्हा उत्सव मनाने गए थे। लौटते वक्त यह हादसा हो गया।