182 मीटर ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का 31 को होगा अनावरण

वडोदरा | समाचार ऑनलाइन

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा बन कर तैयार है। इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 31 अक्टूबर को किया जायेगा। यह प्रतिमा वडोदरा के नजदीक नर्मदा जिले में बने Sardar Sarovar Dam बांध पर बनाई गई है। माना जा रहा है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा है। प्रतिमा इतनी बड़ी बनाई गई  है कि यह बांध से सात किलोमीटर दूर से भी नजर आएगी।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’32375759-cdf1-11e8-b1e2-bd1780d292bb’]

मोटापा यह स्वास्थ्य क्षेत्र में गंभीर चुनौती – राज्यपाल विद्यासागर राव

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी –

सरदार वल्लभ भाई पटेल की इस प्रतिमा का नाम ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ रखा गया है। इस प्रतिमा में लिफ्ट भी लगाई गई है जिससे पर्यटक सरदार पटेल के हृदय तक जा सकेंगे। इस उचाई से नर्मदा के 17 किलोमीटर तट पर फैली फूलों की घाटी देख सकेंगे।

[amazon_link asins=’B077N7DDL1′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’eda41a7f-cdf0-11e8-ad73-eda0adffe3e1′]

‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को बनाने में पांच साल लगे। इतने कम समय में इतनी ऊंची बनने वाली यह दुनिया की पहली प्रतिमा है। इसे बनाने में 4,076 कर्मचारी लगे थे, जिनमें 200 चीन के थे। चीफ इंजीनियर के मुताबिक, प्रतिमा का निर्माण भूकंपरोधी तकनीक से किया गया है। उन्होंने बताया कि, इस प्रतिमा पर  6.5 तीव्रता का भूकंप और 220 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं का भी असर नहीं होगा।