महाराष्ट्र बंद: पुणे पुलिस ने 185 उपद्रवियों को हिरासत में लिया

पुणे | समाचार ऑनलाइन

महाराष्ट्र बंद के दौरान पुणे में विभिन्न स्थानों पर हिंसा फैलाने के मामले में पुलिस ने 185 आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया है। चांदनी चौक पर हुई पत्थरबाज़ी के सिलसिले में 83, जिलाधिकारी कार्यालय पर उपद्रव मचाने वाले 76, डेक्कन में रास्ता रोकने वाले 21 और पिंपरी में उत्पात मचाने वाले कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

गौरतलब है कि कल सकल मराठा समाज की ओर से चांदनी चौक में रास्ता रोको आंदोलन किया गया था। जब पूर्व विधायक चंद्रकांत मोकाटे व सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों ने उनसे रास्ता खाली करने को कहा, तो प्रदर्शनकारी भड़क गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में 5 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के दो वाहनों में भी तोड़फोड़ की।

[amazon_link asins=’B019XSHB7O’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e20478a6-9c5f-11e8-8674-9f3d13cc24f9′]

बंद के दौरान, सुबह 11 से 1 बजे तक जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन रखा गया था। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शनकारियों से वापस जाने की अपील की जा रही थी, लेकिन वो देर रात तक वहीं डटे रहे, साथ ही उन्होंने जबरन कार्यालय में घुसने का प्रयास भी किया। जब पुलिस ने उन्हें रोका तो वो उग्र हो गए और तोड़फोड़ मचा दी। इस संबंध में आज पांच महिलाओं सहित 76 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, डेक्कन पुलिस स्टेशन की सीमा में आने वाले खंडोजी बाबा चौक पर धरना-प्रदर्शन के सिलसिले में भी 21 लोगों पर कार्रवाई की गई है।