शेल्टर होम रेप कांड पर गायक सोनू निगम का बेबाक बयान

पुणे | समाचार ऑनलाइन
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे जाने माने गायक सोनू निगम हमेशा अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश में सामने आए शेल्टर होम रेप कांड पर बॉलीवुड उन्होंने एक अंग्रेजी न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान बेबाक राय देते हुुुए कहा कि, हमारे देश में वेश्यावृत्ति  को वैध कर दिया जाना चाहिए।
उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, मैं दो दिन पहले नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डैम में था, यहांं वेश्यावृत्ति वैध है। एक सीमित दायरे में आने वाली महिलाओं को वहां वेश्या माना जाता है। वहां पर भारी पुलिस बल या सुरक्षा की भी कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि वहां ये सब चीजें काफी सामान्य हैं। यही वजह है कि वहां बलात्कार की इतनी घटनाएं नहीं होतीं।
[amazon_link asins=’B07FTK2DTC’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’1a8b2478-9c60-11e8-8062-45140953294e’]
सोनू ने बताया, मुजफ्फरपुर में जो हुआ, वह इसका छोटा भाग है। देश में पता नहीं कितने मामले सामने नहीं आ पाते हैं। देश में इस तरह की घटनाओं के लिए हमारा तंत्र ही जिम्मेदार है। स्कूलों में बच्चों को सेक्स एजुकेशन नहीं दिया जाता है, जो कि इस सब के पीछे का प्रमुख कारण है। भारत में विभिन्न धर्मों, जातियों और विचारों के लोग रहते हैं। ऐसे में हमें ये सोचना पड़ेगा कि इस तरह की घटनाओं का सामना कैसे किया जाना चाहिए। हमें स्कूलों में बच्चों को बताना चाहिए कि सेक्स क्या है और आगे उससे क्या हो सकता है। बच्चों को यह भी सिखाना जरूरी है कि दूसरों के शरीर की इज्जत कैसे की जाती है।