पुणे में साड़ी बांटने के नाम पर दो महिलाओ के साथ की धोखाधड़ी

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुणे के दो अलग-अलग स्थानों में महिलाओं को साड़ी बांटने के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने का मामला उजागर हुआ है। पुणे में यह ऐसी पहली घटनानहीं है, जिसमें महिलाओं को साड़ी बांटने के नाम पर लूटा नहीं गया हो। इसके पहले भी पुणे शहर में महिलाओं को साड़ी देने के नाम धोखाधड़ी की गई है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’61684244-c17f-11e8-94ec-af4425ebb3e0′]

कोथरुड इलाके में लॉटरी लगने के नाम पर गरीबों को पैसा और साड़ी बांटने का लालच देकर महिला के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। यह मामला कोथरुड पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस मामले में एक 52 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज करवायी है। यह घटना 25 सितंबर की दोपहर 1 बजे के करीब राजदीप बिल्डिंग, ममता इलेक्ट्रॉनिक्स रामबाग कॉलनी, कोथरुड में घटी। महिला के पास एक अज्ञात शख्स आया और गोवा में 25 लाख रुपए की लॉटरी लगने की बात बतायी। इस खुशी में गरीबों को पैसा और साड़ी बांटने का झांसा देकर बातों में उलझाकर महिला को मंगलसूत्र थैली में रखने को कहा। मंगलसूत्र थैली में रखने के बहाने महिला का 25 हजार रुपए का सोने का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया। जब महिला ने थैली खोलकर देखी तो उसमे पत्थर रखे हुए थे। महिला ने तुरंत पुलिस को इस बात की जानकारी दी।

[amazon_link asins=’B075S8QMKJ,B01IU525R2′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’6db07bc1-c17f-11e8-a1b0-c1d0754022c3′]

तलेगांव दाभाडे : नौकरी लगाने के नाम पर शख्स को लूटा

शिवाजीनगर इलाके में एक 39 वर्षीय महिला को भी एक 50 से 55 वर्षीय अज्ञात शख्स ने साड़ी दान करने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया। इस मामले में जया कसबे नामक महिला ने शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवायी है। महिला 25 सिंतबर की दोपहर 3 से 3.30 बजे के करीब भैयावाडी चाल के सामने रोड से जा रही थी। तभी अज्ञात शख्स महिला के पास आया और गरीबों को साड़ी और पैसा दान करने की बात कर महिला को अपनी बातों में उलझा लिया।

[amazon_link asins=’B071DF6BWQ,B071D4MP9T’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=”]

शख्स ने महिला को जेब से नोट का बंडल देने का बहाने किया और महिला का सोने का मंगलसूत्र निकालकर सौ रुपए के नोट में रखने को कहा। महिला  के सामने ही शख्स ने 100 रुपए के नोट में मंगलसूत्र रखने का बहाना किया। महिला ने कुछ देर बाद जब नोट खोलकर देखा तो उसमें पत्थर भरा हुआ था। महिला को एहसास हुआ कि शख्स ने उसे धोखे से लूट लिया है। महिला का 62 हजार रुपए का सोने का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।