कोल्हापुर के हिरण्यकेशी में सिंचाई मध्यम परियोजना के लिए 227.54 करोड़ की मंजूरी

कोल्हापुर | समाचार ऑनलाइन – कोल्हापुर जिले के आजरा एवं गडहिंग्लज तहसीलों के सिंचाई के लिए हिरण्यकेशी (आंबेमोहोल) मध्यम बांध परियोजना के लिए 227.54 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गयी।  यह मंजूरी व्यय अग्रक्रम समिति ने दी। महसूल मंत्री तथा कोल्हापुर जिले के पालकमंत्री चंद्रकांत दादा पाटील की शिफारस के बाद ही इसे मंजूरी मिली। इसके साथ ही इस परियोजना को तेज गति से पूरा करने की जानकारी भी दी गयी।

आजरा तहसील के आर्दल गांव के नजदीक हिरण्यकेशी झील के आंबेमोहोल नाले पर इस परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना में कोल्हापूरी पध्दति के 7 बांधों को निर्माण किया जा रहा है। इस बांध से और जलाशय के द्वारा आजरा और गडहिंग्लज तहसील के 3925 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई किया जायेगा। अब तक इस परियोजना के मिठ्ठी के बांध का 80 प्रतिशत, पृच्छ के धारा का 80 प्रतिशत कार्य तथा विद्युत विमोचक का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है।  227.54 करोड़ रुपए की दूसरे दुरूस्ती प्रशासकीय प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यह परियोजना 2019-20 तक पूरा किया जाएगा।