तुलजाभवानी मंदिर के 262 कर्मचारी हड़ताल पर 

उस्मानाबाद | समाचार ऑनलाइन – महाराष्ट्र के कुलस्वामिनी तुलजाभवानी मंदिर के 262 कर्मचारी कल से हड़ताल पर है। ये कर्मचारी मंदिर की सुरक्षा और स्वच्छता पर काम करते है। कर्मचारियों के हड़ताल करने पर मंदिर के सुरक्षा और स्वछता पर इसका सीधा असर पढ़ रहा है। हड़ताल पर गए  220 पुरुष और 42 महिलाएं शामिल है। यह सभी कर्मचारी मुंबई के क्रिस्टल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा नियुक्त किये गए कर्मचारी है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से मंदिर में तनाव का माहौल बन गया है।
पिछले दो महीनों से कर्मचारियों को पेमेंट नहीं मिला है। इन कर्मचारियों का मासिक शुल्क 6 हज़ार रुपए है। इनका पीएफ कितना कट होता है, इसकी जानकारी इन्हे कंपनी नहीं देती है।  कर्मचारियों का कोई साप्ताहिक छुट्टी नहीं है। कर्मचारियों का आरोप है कि, तुलजा भवानी मंदिर के संस्थाको कंपनी के साथ किये गए करार के हिसाब से पेमेंट नहीं देते।  जिससे उन्हें इसका नुकशान उठाना पढ़ रहा है, ऐसा शिकायत हड़ताल कर्मचारियों ने किया है। जिसके लिए कर्मचारियों ने हड़ताल किया है।