अमर महल फ्लाईओवर यातायात के लिए 18 महीने बाद खुला

मुंबई | समाचार ऑनलाइन – मुंबई के चेंबूर में बनी अमर महल फ्लाईओवर को आज से यातायात के लिए खोल दिया गया। इस फ्लाईओवर को पिछले अप्रैल महीने से पुल के मर्रमत काम के लिए बंद कर दिया गया था। इस पुल के बंद करने के बाद से इस मार्ग में ट्रैफिक समस्या हमेशा बनी रहती थी। पिछले वर्ष से एक तरफ इसे बंद कर दिया गया था। जिसके चलते ठाणे से मुंबई और मुंबई से ठाणे की ओर जाने के लिए सुबह और शाम में बहुत ट्रैफिक जैम हो जाता था। जिससे लोग हमेशा परेशान रहते थे। लेकिन आज से ब्रिज खोलने से इस ट्रैफिक से लोगों को निजात मिलेगा।
अमर महल फ्लाईओवर को 1995 के आसपास से यातायात के लिए खोल दिया गया था। भविष्य को ध्यान में रखकर इस पुल का निर्माण किया गया था।

 इस पुल की क्षमता 25 टन तक है। ट्रैफिक की वजह से इस पुल पर ज्यादतर बड़ी-बड़ी वाहने मौजूद रहती है। पुल के मर्ममत के लिए एक समिति का निर्माण किया गया।  इसका अध्यक्ष पूर्व सार्वजनिक निर्माण काम सचिव प्रमोद बंगिरवार है। देखने वाली बात यह होगी कि, इस पुल के खोलने के बाद ट्रैफिक समस्या कितना कम होता है।