अंतिम संस्कार के दौरान उठकर बैठ गए 95 साल के दादा, लोग मान रहे चमत्कार 

जयपुर | समाचार ऑनलाइन – जयपुर के एक गांव से एक अनोखी घटना सामने आयी है।  जहां एक बुजुर्ग अंतिम संस्कार के दौरान उठकर बैठ गए।  इस घटना के बाद पुरे गांव में चर्चा शुरू हो गया है।  लोग तो इसे चमत्कार मान रहे है। यह घटना खेत्री तालुका के गुर्जर परिवार की है। मिली जानकारी के अनुसार, गुर्जर परिवार के 95 साल के बुजुर्ग जिन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित किया था, पर यह बुजुर्ग अंतिम संस्कार के वक्त अचानक से उठकर बैठे गए। इस घटना से वहां मौजूद सभी लोग अचंभित हो गए। शुरुआती क्षणों में वास्तव में क्या हुआ है यह किसी को पता नही चला। पर जब सभी को पता चला कि दादाजी जिंदा है, तो उनके परिवारवाले और रिश्तेदारों की खुशी का ठिकाना न रहा।
इस दौरान 95 साल के बुद्धराम गुर्जर के परिवार वालों ने बताया कि, उनकी मृत्यु हो गई थी। अंतिम संस्कार के पहले इस घर के सभी पुरुषों ने मुंडन भी करवाया था। उस के बाद कुछ विधि समाप्त कर बुद्धराम को अंतिम स्नान के लिए लेकर जा रहे थे। उसी वक्त उनकी सांस फिर से चलने लगी और वे अचानक से उठकर बैठे गए। यह घटना सच में अद्भुत थी, जिस वजह से उनके परिवार वाले खुशी से झूम उठे।
क्या है पूरा मामला –
शनिवार को दोपहर के वक्त बुद्धराम अचानक से बेहोश हो गये थे। उनके परिवार वाले उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनकी जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उनके परिवारवालो ने उनके निधन की जानकारी रिश्तेदारों ने को दी। बुद्धराम इन्हें अंतिम स्नान के लिए ले गया। पर जैसे ही उनका स्नान शुरू हुआ वैसे वह कांपने लगे। यह दृश्य देखकर वहां के सभी लोगों को बड़ा आश्चर्य हुआ।
इसी पूरी घटना के बाद उन्हें तत्काल घर के अंदर ले जाकर बेड पर सुलाया गया। पर कुछ ही देर बाद वो उठकर बैठे। जब रिश्तेदारों ने उनके तबीयत के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ‘मेरे सीने में दर्द हो रहा था इसलिए मैं सो रहा था।’ ऐसा जवाब उन्होंने दिया पर गांव के सभी लोग इसे चमत्कार समझ रहे हैं। पर इससे वहां के डॉक्टरों के कामकाज पर भी सवाल खड़े किए जा रहे है।