23 वर्षीय युवती ने मौत को लगाया गले

पुणे समाचार

तनाव और परेशानियों के सामने हार मानकर मौत को गले लगाने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिंपरी चिंचवड़ के देहूरोड में 23 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका का नाम अनिष्का गरड है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 12 बजे के आसपास अनिष्का ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही देहूरोड पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अब तक यह साफ़ नहीं हो सका है कि अनिष्का गरड ने किस वजह से अपनी जान दी। पुलिस अनिष्का के दोस्त और आस-पड़ोसियों से उसके बारे में जानकारी हासिल कर रही है।