झारखंड में बंदूक की नोक पर दिन दहाड़े 5 महिलाओं के साथ गैंगरेप

एक एनजीओ से नुक्कड़ नाटक करने गई थी

झारखंड के खूंटी जिले के कोचांग गांव से समाज को शर्मसार कर देने वाला घटना सामने आयी हैं। जहाँ आरोपियों ने दिनदहाड़े बंदूक की धाक से 5 लड़कियों के साथ बलात्कार किया साथ ही उनका वीडियो भी बनाया गया। यह घटना मंगलवार को दिन के एक बजे घटी। इस मामले में वहां के डीआईजी एवी होमकर ने बताया कि, शर्मनाक वारदात को पत्थलगड़ी समर्थकों ने अंजाम दिया है। मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन स्पेशल टीमों का गठन किया गया है।
जानकारी के अनुसार, पांचों युवतियां एक नाट्य संगठन में काम करती हैं।

मंगलवार को एक गाड़ी से संगठन के लोग कोचांग गांव में नक्कड़ नाटक करने गये थे। कोचांग गांव की दूरी खूंटी जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर है। नाटक करने वाली टीम में कुल 11 लोग शामिल थे। नाटक के दौरान वहां बदमाशों ने आकर बंदूक दिखाकर नाटक रोक दिए और दिन दहाड़े जबरन 5 लड़किया को उठाकर जंगल में ले गए और वहां 5 के साथ बलात्कार किया गया। बलात्कार के दौरान लड़कियों को ब्लैकमेल करने के लिए उनका अश्लील वीडियो भी बनाया गया। बाद में लगभग तीन घंटे के बाद आरोपियों ने टीम के सभी सदस्यों को छोड़ दिया।

आरोपियों द्वारा दुष्कर्म की घटना का वीडियो बनाये जाने की बात भी सामने आ रही है। घटना को अंजाम देने वालों ने युवतियों को धमकाया था कि वे ये बात किसी को नहीं बताएंगी और उन्हें जब बुलाया जाए वे आएंगी। ऐसा नहीं करने पर वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। डीआईजी ने कहा कि वीडियो की जानकारी अब तक पुलिस के पास नहीं आई है। आगे उन्होंने कहा कि पीड़िताओं की सुरक्षा और पुनर्वास की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही गयी।