पुणे में गुटखा से भरी 24 बोरियां बरामद

पुणे : समाचार ऑनलाइन – कर्नाटक राज्य से पुणे में बिक्री के लिए लाये गए गुटखा की 24 बोरियां कोथरुड पुलिस ने जब्त कर ली है। जब्त गुटखा की कीमत करीबन साढ़े छह लाख रुपये बताइ जा रही है। पुलिस ने गुटखा जब्त कर एफडीए (फूड्स एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन) विभाग वर्ग किया गया। इस मामले में ट्रक के चालक, ट्रकचालक षण्मुखाप्पा बसवराज यलीगार (33, निवासी अरलीकट्टी, हुबली, धारवाड, कर्नाटक) और कोथरूड के दुकानदार महेश जसराज भाटी (22, निवासी सुतारदरा, गल्ली क्र 10, शिवकल्याणनगर कोथरूड, पुणे) को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि, कोथरुड पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर संतोष पाटिल अपनी टीम के कर्मचारियों के साथ गश्त लगा रहे थे। कर्नाटक की भुसारी कॉलोनी में एक ट्रक खड़ा था। पुलिस को उस पर शक हुआ इसके चलते ट्रक की तलाशी ली गई। तब उसमें विमल गुटखा के 24 बोरे मिले। उन्होंने ट्रक जब्त कर एफडीए अधिकारियों को सूचित किया और आरोपी और ट्रक के साथ गुटखा एफडीए अधिकारियों को सौंप दिया। इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रतिभा जोशी, उप निरीक्षक संतोष पाटिल, पुलिस कर्मचारी संभाजी लोखंडे, युवराज काले, नितिन कानवड़े, मनोज पवार, महेंद्र उइके, भास्कर बुचडे की टीम ने हिस्सा लिया।