3 दिन तक चलेगी कभी नहीं भूल पाने वाली ईशा अंबानी  की सगाई

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन

अंबानी परिवार में इन दिनों खुशियों का माहौल है। आकाश अंबानी के बाद अब ईशा अंबानी सगाई करने जा रहीं है। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर सगाई करने वाले है। सगाई की रस्म इटली के ‘लेक कोमो’ में 21 सितंबर से शुरू हो कर रविवार 23 सितंबर तक चलेगी। इसी साल आनंद पीरामल ने ईशा अंबानी को महाबलेश्वर में प्रोपोज़ किया था। जिसके बाद एक समारोह में दोनों परिवार ने जश्न भी मनाया था।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’0139da74-bcd3-11e8-9449-c5ddbe958bcb’]

 

जानते है ईशा अंबानी की सगाई से जुड़ी सारी बाते
  •  अंबानी परिवार की तैयारी देख कर लग रहा है यह कभी न भूल पाने वाली सगाई होगी। सगाई की रस्मे तीन दिन 21 से 23 सितंबर तक चलेगी।
  • सगाई खाश है तो जगह भी खाश होगी। अम्बानी परिवार यह सगाई इटली के ‘लेक कोमो’ में होस्ट करेंगे। सगाई के रस्मों के साथ यहां कई इवेंट भी होंगे। इसमें लंच और डिनर से लेकर डांस तक सभी शामिल है।
  • इस अनोखी सगाई में दिनों दिन अलग-अलग ड्रेस कोड होगा। 21 सितंबर को डिनर के समय, ब्लैक कोट, पैंट के साथ व्हाइट शर्ट और ब्लैक टाई या फिर बो पहनना होगा।
  • 22 सितंबर के दिन ‘Italian Fiesta’ में मेहमानों को  Como Chic लुक फॉलो करना होगा। तो वहीं 23 सितंबर को होने वाले फेयरवेल लंच पर गेस्ट को स्मार्ट कैज्युल ड्रेस कोड फॉलो करना होगा।

[amazon_link asins=’B077RTRHHQ,B078FZJD5F’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’2a9af664-bcd3-11e8-8d3e-dba46719a737′]

इस सभी के साथ शादी को शाही अंदाज में बनाने के लिए हर इवेंट को इटेल‍ियन अंदाज में मनाया जाएगा। इसके लिए तीनों दिन होने वाले कार्यक्रम को अलग-अगल इटैलियन नाम भी दिया गया है।