पुणे में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 3 महाराष्ट्र और 9 कोलकाता की लड़किया शामिल 

पिंपरी | समाचार ऑनलाइन

पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट 2 की टीम ने किवले के साईं लॉज में चल रहे एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 12 लड़कियों को छुड़ाया। इस छापेमारी के बाद चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उनके अन्य चार साथी फरार हो गए हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने ढाई लाख रुपए के वाहन जब्त किए हैं |

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’0ef2b0ed-c88d-11e8-893d-cd34e5935952′]

गिरफ्तार आरोपियों में लॉज का मैनेजर हरीश सिन्ही शेट्टी (46), कर्मचारी अभिषेक मोहन शेट्टी (32) दोनों निवासी साईं लॉज, किवले, देहुरोड, पुणे, लड़कियों की ट्रैफिकिंग करनेवाला बालाजी रामराव माने (25) निवासी सोमाटने फाटा, मावल, पुणे और रत्नबहादुर रनबहादुर प्रधान (34) निवासी भोंडवे बस्ती, रावेत, पुणे शामिल है। उनके फरार साथी प्रवीण शेट्टी, सागर पांडुरंग भोंडवे, विनोद सदानंद शर्मा, शेखर दीपक सांडभोर की तलाश जारी है।

PUNE : शाहीर अमर शेख चौक में होर्डिंग गिरने से 3 की मौत 7 लोग गंभीर घायल

यूनिट 2 को साईं लॉज में देह व्यापार चलाए जाने की जानकारी मिली थी। इसकी पुष्टि करने के बाद यूनिट 2 के पुलिस निरीक्षक सुधाकर काटे, यूनिट 1 के निरीक्षक उत्तम टाँगड़े, सहायक निरीक्षक दीपाली मरले, सहायक फौजदार भीमसेन सांडभोर, दिलीप लोखंडे, हवलदार प्रमोद वेताल, कैलाश बोबडे, राजेश परण्डवाल, संतोष बर्गे, प्रमोद लांडे, अप्पा कारकुड़, राजेंद्र शेटे, अमित गायकवाड़, हेमंत खरात, प्रमोद हिरलकर, सुनील चौधरी, प्रदीप गाड़े की टीम ने यहां छापा मारकर कार्रवाई की।

[amazon_link asins=’B01AC1HR84,B01BJZ3M8G’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’31e7d172-c88d-11e8-a623-1bea410f4afe’]