पुणे जिले में कोरोना के 343 नए संक्रमित मिले

पुणे। पुणे जिले में मंगलवार को और 571 संक्रमित महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए। वहीं नए से 343 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में आज महामारी कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख 69 हजार 726 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 55 हजार 412 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 5492 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8822 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.39 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 96.13 फीसद रह गया है।

पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में संक्रमितों की संख्या 5.72 लाख पार हो गई है। वहीं 5.49 लाख से ज्यादा लोगों ने महामारी को मात दी है। संभाग में अब तक 34 लाख 60 हजार 881 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 72 हजार 206 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 49 हजार 185 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 7214 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 15 हजार 807 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग में रिकवरी रेट 95.98 व डेथ रेट 2.76 फीसदी दर्ज हुआ है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, संभाग में आज कुल 667 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 571, सातारा जिले के 8, सोलापुर जिले के 61, सांगली जिले के 12 और कोल्हापुर जिले के 15 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 476 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 343 मरीजों के अलावा सातारा में 24, सोलापुर में 62, सांगली में 26 और कोल्हापुर जिले में 21 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 55 हजार 53 हो गया है। इसमें से 52 हजार 592 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1786 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 675 मरीजों का इलाज जारी है।

सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 49 हजार 948 हो गई है। इसमें से 47 हजार 405 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1751 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 792 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार 815 हो गया है। इसमें से 45 हजार 863 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1737 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 215 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 664 संक्रमितों में 1711  मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 47 हजार 913 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 40 मरीजों का इलाज चल रहा है।