पुणे में बुजुर्ग नागरिक को लगाया 35 लाख का चूना

पुणे समाचार ऑनलाइन – पुणे में सिटी बैंक से कर्ज दिलाने के बहाने एक शख्स ने नारायण पेठ में रहनेवाले बुजुर्ग नागरिक से करीबन 34 लाख 93 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। इस मामले में रामकृष्ण जोशी (59, नारायण पेठ) ने विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवायी है।

यह मामला जुलाई 2014 के दौरान से शुरु था। जोशी के मोबाइल पर जुलाई 2014 में एक फोन आया था। जिसमें उसने बैंक से कर्ज दिलाने के बहाने विश्वास हासिल किया था। जिस पर विश्वास रखते हुए शिकायतकर्ता ने एकाऊंड में पैसे जमा किए थे।

पॉलिसी व बाकी झूठे कारण बताकर बार बार पैसे जमा करने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता ने 34 लाख 93 हजार 477 रुपए भरे। कर्ज नहीं मिलने पर बुजुर्ग को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। उसके बाद विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।