गुवाहाटी में विस्फोट, 4 घायल 

गुवाहाटी | समाचार ऑनलाइन
असम के गुवाहाटी में सुक्लेश्वर घाट के पास फैंसी बाजार में एक विस्फोट हुआ।  इस विस्फोट में चार लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।  इसके साथ ही पुलिस जांच में जुट गई है। पिछले कुछ समय से असम की हालत अस्थिर बनी हुई है। जिसके बाद इस तरह के विस्फोट होना चिंताजनक है।  घायलों को एमएमसीएच अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’fe974433-cec7-11e8-8329-b1d41874e745′]
इस मामले में ज्वॉइंट सीपी दिगंता बोराह ने बताया कि,  आज सुबह 11:45 बजे के आसपास नदी के किनारे पर एक विस्फोट हुआ। प्रारंभिक जांच से किसी भी तरह की तोड़-फोड़ गतिविधि का पता नहीं चला है। बम निपटान दल मौके पर पहुंचकर आगे की जांच कर रहे है।
[amazon_link asins=’B076VGMFSF,B01BIXYG02′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’12721edc-cec8-11e8-90b3-8bd59fb21f42′]