महिला से छेड़छाड़ मामले में एएसआई सस्पेंड

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन
पति के साथ हुए झगड़े की शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला के साथ एएसआई (सहायक पुलिस फौजदार) द्वारा छेड़छाड़ किये जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के हालिया शुरू हुए चिखली पुलिस थाने में यह मामला सामने आया है। रामनाथ पालवे नामक आरोपी एएसआई को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’cbfc0a5e-cecd-11e8-ab60-2597f36e71a3′]
पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला एक राजनीतिक पार्टी की पदाधिकारी है। अपने पति के साथ हुए झगड़े की शिकायत दर्ज कराने वह थाने गई थी। तब आरोपी एएसआई पालवे ने लिखित शिकायत लेकर देर रात महिला को फोन किया और उसके साथ अश्लील बातचीत की। इस पर पीड़ित महिला अपनी राजनीतिक पार्टी की दूसरी महिला पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची और एएसआई के खिलाफ शिकायत की। चिखली थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक डॉ विवेक मुगलीकर ने पूरी बात जानने के बाद संबंधित एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। इसके अनुसार एएसआई पालवे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्त आरके पद्मनाभन ने आरोपी एएसआई को तत्काल सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं।
[amazon_link asins=’B01HQ4O058,B07B8PCNYM,B0713QPGCF,B06XN6BY5V’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’dc4a897c-cecd-11e8-81d4-d7e92430b21d’]