गुप्तांगों में छुपाकर सोने की तस्करी, 60 लाख रुपए के सोने के साथ 4 महिलाएं गिरफ्तार

पुणे समाचार ऑनलाइन – पुणे के हवाई अड्डे से सोने की तस्करी करनेवाली चार महिलाओं को गिरफ्तार करने की बात सामने आयी है। यह महिलाएं मलाशय में छुपाकर सोने के तस्करी करते हुए पुणे कस्टम विभाग द्वारा गिरफ्तार किया गया है। कस्टम विभाग के अधिकारियों द्वारा पुणे अंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट पर चार महिलाओं की जांच की गई, जब यह महिलाएं ग्रीन चैनल पास कर रही थी।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e971a403-d222-11e8-ba9d-d395581c4c0d’]
कस्टम विभाग ने ख्वाला इलहादी अहमद अमारा, मवाहिब मसरी अहमद अदाम, सलमा सलह मोहम्मद यासीन और मनल इल्तियाब अदबिला मोहम्मद को सोने की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। यह पहली बार हुआ है कि मलाशय (रेक्टम) के अंदर महिलाएं  कुल 2036.39 ग्राम सोना छुपाकर ले जा रहे थे।
[amazon_link asins=’B071HWTHPH,B0784BZ5VY,B0714DP3B9′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’4acf2e5a-d223-11e8-9a39-9de2230ecc62′]
यह महिलाएं स्पाइस जेट फ्लाइट से पुणे एअरपोर्ट में आयी थी। यह चारों महिलाएं 66 लाख 50 हजार 779 रुपए कीमत के सोने की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। ये महिलाएं अपने शरीर के निचले हिस्से में सोना छुपाकर ले जा रही थी।  मेडिकल जांच के लिए चारों महिलाओं को ससून हॉस्पिटल में भरती किया गया है। इस मामले में अधिक जांच चल रही है कि यह महिलाएं कहां से आ रही थी और सोना शरीर के अंदर कहां से रेक्टम में छिपाकर ला रही थी।