पुणे के पालकमंत्री पर 45 आपराधिक मामले दर्ज!

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन – अलग पुलिस आयुक्तालय होने के बाद भी पिंपरी चिंचवड शहर में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं। मनपा की सर्व साधारण सभा इस तरह के आरोप लगानेवाले नगरसेवकों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले चर्चा का विषय बने हुए हैं। मनपा में सत्ता परिवर्तन के बाद अब तक के पौने दो साल में सत्तादल भाजपा के सात नगरसेवकों के खिलाफ मामले दर्ज हुए हैं। यही मनपा के 26 नगरसेवकों के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज रहने और उसमें सर्वाधिक 18 नगरसेवक भाजपा के रहने की जानकारी सामने आई है। बीती शाम पिंपरी चिंचवड शहर में पधारे भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिले के पालकमंत्री गिरीश बापट से इस बारे में पूछने पर यह कोई गंभीर बात नहीं रहने की बात कहकर खुद उनके खिलाफ 45 आपराधिक मामले दर्ज रहने का खुलासा किया।

वाकड़ परिक्षेत्र में सोसाइटियों की सिक्योरिटी ‘टाइट’

शनिवार 3 नवंबर को निगड़ी प्राधिकरण स्थित मदनलाल धींगरा मैदान में भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में ‘अटल संकल्प- 2019’ महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस महासम्मेलन के जरिये भाजपा पिंपरी चिंचवड शहर से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकने जा रही है। इस लिहाज से मुख्यमंत्री की इस सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सत्तादल एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। इस सभा में जोरदार शक्ति प्रदर्शन करने के लिहाज से जारी तैयारियों का जायजा लेने के लिए पालकमंत्री गिरीश बापट कल शाम पिंपरी चिंचवड शहर में पधारे थे। यहां भाजपा के शहराध्यक्ष व विधायक लक्ष्मण जगताप, सभागृह नेता एकनाथ पवार, पार्टी प्रवक्ता अमोल थोरात समेत कई स्थानीय नेता, पदाधिकारी और नगरसेवक मौजूद रहे। यहां संवाददाताओं के साथ की गई बातचीत में बापट ने दावा किया कि, 3 नवंबर को भाजपा का ‘अटल संकल्प-2019’ महासम्मेलन ऐतिहासिक साबित होगा।

 
पौने दो साल में भाजपा के सात नगरसेवकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने और पुलिस रिकार्ड पर रहे 26 में सर्वाधिक 18 ‘दागी’ नगरसेवक भाजपा के रहने की जानकारी की ओर पालकमंत्री का ध्यानाकर्षित किया गया। इस पर उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में काम करते वक्त लोगों के मसलों पर संघर्ष करने के दौरान जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मामले दर्ज होते रहते हैं। उनके खिलाफ दर्ज होनेवाले मामले गंभीर स्वरूप के नहीं रहते। खुद मेरे खिलाफ 45 मामले दर्ज हैं। इसमें कोई गंभीर बात नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अपराध तो अपराध ही होता है गंभीर या मामूली ऐसा नहीं कहा जा सकता। जिनके खिलाफ गंभीर स्वरूप के मामले दर्ज हैं, उनकी जानकारी हासिल कर उचित कार्यवाही की जाएगी। भाजपा की एक महिला पदाधिकारी के साथ भाजपा के ही भोर- वेल्हा तालुका अध्यक्ष आंनद देशमाने ने छेड़छाड़ की उन्हें अश्लील वीडियो भेजे। इस बारे में पूछने पर पालकमंत्री ने कहा कि देशमाने के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है, इस मामले में भी उचित कार्यवाही की जाएगी।