गुजरात से 50 हजार उत्तर भारतीय का पलायन 

अहमदाबाद | समाचार ऑनलाइन 

14 महीने की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में बिहार के युवक की गिरफ्तारी के बाद गैर-गुजरातियों पर हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। 4 दिन के भीतर ऐसी करीब 42 घटनाएं सामने आयी है। यह घटना गुजरात के साबरकांठा की हैं। इस मामले में प्रशासन ने अब तक 450 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है |

ब्राह्मोस युनिट का  वैज्ञानिक ISI एजंट नागपुर मे गिरफ्तार

उत्तर भारतीय विकास परिषद ने दावा किया है कि, पलायन करने वालों की संख्या 50 हजार है। 50 हजार गैर-गुजराती खासतौर से उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग राज्य से पलायन कर चुके हैं।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7414531b-caf4-11e8-a9f3-1dda23b042d9′]
नितीश कुमार ने की विजय रूपाणी से बातचीत  – 

इस मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी से बातचीत की।  नितीश कुमार ने कहा कि, मैंने कल गुजरात के मुख्यमंत्री से बात की थी। हम उनके संपर्क में हैं। वे स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं। जिन्होंने अपराध किया है उन्हें दंडित किया जाना चाहिए। उन्होंने गुजरात में रह रहे बिहारियों को लेकर चिंता जताई है। गुजरात सरकार इस मामले को लेकर सतर्क है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि एक राज्य के लोग दूसरे राज्य के लोगों के बारे में गलत विचार नहीं रखें।

[amazon_link asins=’B019XSHB7O,B074RMN99F,B07DFPG3NH’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’849701f1-caf4-11e8-a78e-a13fb93c78dc’]

गुजरात के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने कहा- हम इन घटनाओं की निंदा करते हैं। पुलिस दिन-रात काम कर रही है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। गैर-गुजरातियों से हमारी अपील है कि गुजरात ना छोड़ें। उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हम पर विश्वास करें। पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में 70 लोगों पर मामला दर्ज किया। प्रभावित क्षेत्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है । गैर-गुजरातियों की सुरक्षा में स्टेट रिजर्व पुलिस की 17 पुलिसदल तैनात हैं। फैक्ट्रियों और गैर-गुजराती बहुल इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है ।

[amazon_link asins=’B07D5ZD12G,B01N54ZM9W’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’563e9e45-caf6-11e8-8711-9737e7bb1a8b’]