आखिरकार साइकिल सवार पर पुलिस ने क्यों काटा चालान

तिरुवनंतपुरम। समाचार ऑनलाइन

अब तक अपने बाइक, कार आदि जैसे मोटर वाहनों में चालान काटते सुना होगा। लेकिन केरल से एक अनोखी घटना सामने आई है। जहां पुलिस ने एक साइकिल सवार पर चालान काट दिया। पुलिस ने साइकिल सवार पर चालान ओवरस्पीडिंग और हेलमेट न पहनने के आरोप में काटा है। हालांकि सोशल मीडिया पर यह जानकारी सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने विभागीय जांच बैठा दी है।

गुजरात से 50 हजार उत्तर भारतीय का पलायन

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’8526698f-caf7-11e8-860c-dfafd1e8d960′]

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना 3 अक्टूबर 2018 की है। केरल के कासरगोड जिले में कुंबाला हाईवे पुलिस ने उत्तर प्रदेश के निवासी कासिम को रोक कर उसपे निर्धारित गति से ज्यादा रफ्तार से साइकिल चलाना और हेलमेट नहीं पहनने पर उसका चालान काटा लिया। पुलिस ने उसे चालान के रूप में 2 हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया। इतना ही नहीं पुलिस ने उसकी साइकिल भी पंचर कर दी।

[amazon_link asins=’B071DF166C,B01LZKSVRB’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a4f51ce7-caf7-11e8-b94f-6b57d5cad652′]

कासिम ने पुलिस से चलाना न काटने की लगातार अपील की। लेकिन पुलिस ने एक न सुनी और 2 हज़ार रुपए का चालान काटते हुए उसके साइकिल को भी पंचर कर दिया। कासिम ने पुलिस से 400 रुपए ही कमाने की बात कही। उसने कहा कि, 2 हज़ार रुपए वह नहीं भर सकता है। जिसके बाद पुलिस ने 500 रुपए का जुर्माना लगाते हुए चालान काट दिया।

[amazon_link asins=’B07FH4PDHJ,B01DDP7D6W’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’96c70c5f-caf7-11e8-8a01-512db4578aee’]

पुलिस ने कासिम को चालान की रसीद सौंपी, जिसमें उसने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दिया है, हालांकि साइकिल की कोई रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं होती। पुलिस ने इसमें जो वाहन संख्या (रजिस्ट्रेशन नंबर) लिखा है, वो KL-14 Q 787 है और पुलिस ने साइकिल की बजाय मोटर साइकिल लिखा है। यह रजिस्ट्रेशन नंबर एक महिला के नाम पंजीकृत स्कूटर का है।