उत्कृष्ट सेवा के लिए राज्य के 51 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

पुणे | समाचार ऑनलाइन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य पुलिस और केन्द्रीय पुलिस बलों के 942 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की है। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले महाराष्ट्र के 51 पुलिसकर्मियों का नाम भी शामिल है। राज्य के 43 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा, जबकि 8 पुलिसकर्मी शौर्य पदक से नवाजे जाएंगे।

[amazon_link asins=’B01N66F4CH,B072X2BGM5′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a4b16ba2-9fc3-11e8-942f-fd50b3e48a1e’]

पिछली बार भी इस मौके पर महाराष्ट्र के 51 पुलिसकर्मी सम्मानित हुए थे। पदकों के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने 30 राज्यों और चार केंद्रशासित प्रदेशों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के खाते में सबसे ज्यादा 77 पदक गए हैं। वहीं, जम्मू व कश्मीर में 37 पुलिसकर्मियों को शौर्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। पदक राज्यपाल के हाथों प्रदान किये जाएंगे।