दो महिला पुलिस अफ़सर सहित 58 तीर्थयात्री चीन की सरहद पर फंसे

पुणे: एनपी न्यूज़ नेटवर्क 
चीन की सीमा पर दो महिला पुलिस अधिकारियों सहित महाराष्ट्र के 58 तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। दो ट्रैवल कंपनियों के आपसी विवाद के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जानकारी के अनुसार, सभी लोग कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर निकले थे, लेकिन यात्रा के बीच में ही चीन की सीमा के पास टेमुरी में फंस गए हैं। इन 58 तीर्थयात्रियों में दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं और ये सभी महाराष्ट्र के पुणे, मुंबई, बारामती, धुले और बेलगांव से हैं।

क्या है वजह?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन सभी यात्रियों ने 23 जून 2018 को काठमांडू से अपनी तीर्थयात्रा की शुरूआत की थी और 24 जून को चीन सीमा के नजदीक टेमुरी पहुंचे थे। लेकिन पुणे स्थित ट्रैवल कंपनी और नेपाल की ट्रैवल कंपनी के बीच पैसों को लेकर हुए विवाद के चलते इन तीर्थयात्रियों को परमिट और वीजा होने के बावजूद भी आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है।

सरकार से उम्मीद
तीर्थयात्री दोनों कंपनियों से संपर्क कर रहे हैं, साथ ही उन्हें उम्मीद है कि मामले के बारे में पता चलते ही भारत सरकार उनकी मदद करेगी। तीर्थयात्रियों का कहना है कि उनके पास सभी ज़रूरी दस्तावेज़ हैं, इसके बावजूद उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा है। दोनों ट्रैवल कंपनियां अपने-अपने तर्क दे रही हैं, लेकिन उनकी परेशानी समझने का कोई प्रयास नहीं कर रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ,एमबेसी ने तुरंत इस पूरी ख़बर की जानकारी ली और वहाँ फोन किया और सारे 58 लोग जो चीन सरहद पे फंसे थे वह से निकाले गए।