एसटी के उन 1010 कर्मचारियों को मिलेगी नई नियुक्तियां

मुंबई। पुणे समाचार ऑनलाइन

अघोषित हड़ताल में शामिल होने को लेकर प्रशासन ने एसटी में दिहाड़ी पर काम करनेवाले जिन 1010 कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने का फैसला किया था, उन्हें महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री दिवाकर रावते से राहत मिल गई है। उन्होंने प्रशासन को उन सभी कर्मचारियों को नए से नियुक्ति देने के आदेश दिए हैं। इसके अनुसार उन 1010 कर्मचारियों को एक जुलाई से नई नियुक्ति दी जा रही है।

एसटी में दो से तीन माह पूर्व 1010 दिहाड़ी कर्मचारी नियुक्त हुए हैं। उनका हालिया हुई अघोषित हड़ताल सर कोई सरोकार न था, इसके बावजूद वे भी इसमें शामिल हुए। इससे एसटी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा और यात्रियों को भी असुविधा हुई। इसके चलते प्रशासन ने इन सभी कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने का फैसला किया। परिवहन मंत्री रावते ने इन कर्मचारियों की गुहार पर उनकी मांग पर सकारात्मक फैसले का भरोसा दिलाया था।

परिवहन मंत्री ने 1010 दिहाड़ी कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई वापस लेने का फैसला करते हुए एसटी प्रशासन को आदेश दिए कि उन सभी को नई नियुक्तियां दी जाए। इसके अनुसार इन कर्मचारियों को 1 जुलाई से नई नियुक्ति देने का फैसला किया गया है। इससे इन कर्मचारियों को राहत मिली है। जिनकी सेवाएं समाप्त की गई थी उनमें चालक, वाहक, सहायक लिपिक, टाइपिस्ट आदि का समावेश है।