पुणे में फिर दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

पुणे : समाचार ऑनलाइन –  पुणे में फिर एक बार दीवार गिरने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना अम्बेगांव में स्थित सिंहगड कॉलेज की दीवार गिरने से हुई। कल देर रात 1:15 बजे के आसपास यह घटना घटी। घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। अभी भी राहत और बचाव कार्य जारी है।

बता दें कि पुणे में दीवार गिरने की हालही में ये दूसरी बड़ी घटना है। गत दिन ही पुणे के कोंढवा इलाके में एक दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। सभी मृतक मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में भारी बारिश से जबरदस्त तबाही की खबर है।

View image on Twitter

पुरे महाराष्ट्र में सिर्फ मंगलवार रात में तीन जगह दीवारें गिरी हैं। इन तीनों घटनाओं में 21 लोगों की मौत हुई है। दीवार गिरने की घटना मलाड ईस्ट, कल्याण और पुणे में हुई है। मलाड ईस्ट में 12 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कल्याण में 3 लोग दीवार की चपेट में आकर मारे गए हैं, पुणे में सिंहगढ़ कॉलेज की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हुई है।