‘तितली’ का टूटा कहर, आंध्रप्रदेश में 7 लोगों की मौत

आंध्रप्रदेश | समाचार ऑनलाइन 
चक्रवाती तूफान ‘तितली’ में आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में सात लोगों की मौत हो गई। ओडिशा और आंध्रप्रदेश पर चक्रवाती तूफान ‘तितली’ का कहर जारी है। मौसम विभाग ने खास तौर से संवेदनशील इलाकों में खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है। आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा जिले में चक्रवाती तूफान का काफी असर हुआ है। यहां बिजली और संचार सेवा बाधित हो गई हैं। तटीय गांवों से सड़क संपर्क टूट गया है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’0b3597d4-cd66-11e8-a78d-f7bf2a0da734′]
इस तूफान से यहां के लोग काफी डरे-सहमे हुए है। प्रभावित स्थानों से 3 लाख से अधिक लोगों को खली कराकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि,  चक्रवात ‘तितली’ आंध्र प्रदेश में पलासा के समीप गोपालपुर के दक्षिण-पश्चिम तट पर सुबह साढ़े 4 और साढ़े 5 बजे के बीच पहुंचा। चक्रवात के साथ 140-150 किलोमीटर से 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। जमीन पर दस्तक देने के बाद तूफान के धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व में फिर से वक्र करके ओडिशा को पार करके गंगा से लगे पश्चिम बंगाल के हिस्से की तरफ बढ़ने और फिर धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है।
अलग-अलग राज्यों में इसका असर – 
रांची के मौसम विभाग के अधिकारी बीके मंडल ने कहा है कि,  उत्तर पूर्वी राज्य झारखंड भी इसके प्रभाव में आया है। रांची में कल से ही लगातार बारिश हो रही है।
विशाखापटनम मौसम विभाग अधिकारी श्रीनिवास ने कहा कि,  आज रात तक आंध्रप्रदेश के उत्तरी भाग में तेज रफ्तार की हवा देखी जा सकती है जिसकी गति 50-60 किमी प्रति घंटा हो सकती है। इसके पहले इसकी गति 140-150 किमी प्रति घंटा तक थी। बंगाल की खाड़ी में खतरा अभी भी है। मछुआरों को समुद्री तट पर ना जाने की सलाह दी गई है।
[amazon_link asins=’B071HWTHPH,B0756Z53JN,B0756RF9KY,B077PWBC7J,B0784BZ5VY,B01DDP7D6W’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’375add3e-cd66-11e8-bf52-a7a5ae221a2b’]
मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक खतरनाक तितली ओडिशा के गोपालपुर जिले में प्रवेश कर चुका है। बीते रात से अब तक लगभग 10000 लोगों को सरकारी आश्रयस्थलों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बोट में सवार पांच मछुआरों को तटरक्षकों ने गोपालपुर से बचाया गया।
मंत्रियों ने क्या कहा –
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि, ओडिशा में मुश्किल में फंसे लोगों की मदद के लिए हम सभी को आगे आने की जरूरत है। मुझे विश्वास है कि सभी के सपोर्ट और मदद से इस आपदा से बचा जा सकता है।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्पेशल रिलीफ कमिश्नर के कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने वहां प्रभावित इलाकों में किए जा रहे तैयारियों का जायजा लिया।
तितली 140-150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आग बढ़ रही है। ओडिशा के गोपालपुर में जहां हवा की 102 किमी प्रति घंटे की रफ्तार देखी गई वहीं आंध्रप्रदेश में चक्रवाती तूफान की रफ्तार 56 किमी प्रति घंटे देखी गई।