मुंबई में पेड़ गिरने से 91 वर्षीय महिला की मौत

पुणे समाचार

मुंबई – मुंबई में पेड़ गिरने से एक 91 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत होने की घटना घटी, यह घटना सोमवार की शाम वालकेश्वर में घटी। बाणगंगा तलाब परिसर पेड़ की बड़ी डाल गिरने से 91 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत होने की घटना हुई। सुखी लीलाजी मृत महिला का नाम है।

सुखी लीलाजी घूमने के लिए बाणगंगा तलाब के पास गई थी, उस दौरान एक पेड़ उनके ऊपर जा गिरा। सिर पर चोट लगने की वजह महिलाा गंभीर घायल हो गई थी, इलाज के लिए गोकुलदास तेजपाल हॉस्पिटल में भरती की गई थी। बुजुर्ग महिला के सिर में और बाएं हाथ में फैक्चर होने की जानकारी डॉक्टरों ने दी। महिला की स्थिती काफी नाजुक होने की वजह से आईसीयु में भरती किया गया था। सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से महिला की मंगलवार की सुबह मौत हो गई।

मुंबई में पेड़ गिरने की वजह से नागरिकों की मौत होने की घटना की बढ़ रही है। दुर्घटना कम होने का दावा बीएमसी कर रही है। बारिश से पहले ऐसी घटना होने की वजह से शहर के धोखादायक पेड़ों के मुद्दे एक बार फिर चर्चा के विषय बन गए हैं। पेड़ गिरने से महिला की मौत होने की घटना इससे पहले भी घटी है। दूरदर्शन चैनल की पूर्व एंकर कांचन नाथ (58) की नारियल का पेड़ गिरने से मौत हुई थी। कांचन नाथ मार्निंग वॉक को गई थी, तब यह घटना हुई, सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई थी।