पुणे जिले में मिले कोरोना के 9582 नए मरीज; साढ़े 10 हजार हुए कोरोना मुक्त

पुणे। महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पुणे जिले में बीते 24 घँटे के भीतर 9582 मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि इन 24 घँटों में 10 हजार 566 लोग कोरोना मुक्त होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। मंगलवार को 24 घँटे में 107 मौतें दर्ज हुई हैं। जिले में कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 7 लाख 22 हजार 58 तक पहुंच गया है, जिसमें से 6 लाख 18 हजार 163 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले के अस्पतालों में एक लाख 2 हजार 452 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 11 हजार 443 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.56 फीसदी और रिकवरी रेट 84.44 फीसद दर्ज हुआ है।

पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में सोमवार को संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख 16 हजार 64 तक पहुंच गया है। अब तक 8 लाख 57 हजार 330 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। संभाग में अब तक कुल 59 लाख 96 हजार 368 लोगों की टेस्ट की गई है। फिलहाल एक लाख 39 हजार 61 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 19 हजार 663 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 84.38 फीसदी व डेथ रेट 1.94 फीसदी दर्ज हुआ है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 13 हजार 363 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 9582 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 1213, सोलापुर में 1145, सांगली में 992 और कोल्हापुर जिले में 431 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि संभाग में आज कुल 12 हजार 910 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 10 हजार 566, सातारा जिले के 366, सोलापुर जिले के 1335, सांगली जिले के 400 और कोल्हापुर जिले के 243 मरीज शामिल हैं।

पुणे से सटे सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 83 हजार 167 हो गया है। इसमें से 67 हजार 30 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2029 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 14 हजार 108 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 81 हजार 1 हो गई है। इसमें से 67 हजार 827 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 2334 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 10 हजार 840 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 62 हजार 87 हो गया है। इसमें से 52 हजार 510 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1950 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 7627 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 57 हजार 751 संक्रमितों में 1917 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 51 हजार 800 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 4034 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।