Pune : श्रीमंत बाजीराव पेशवा के वंशज श्रीमंत महेंद्र पेशवा का पुणे में निधन

पुणे : श्रीमंत बाजीराव पेशवा के 9वें वंशज श्रीमंत महेंद्र पेशवा का कोरोना से मंगलवार को निधन हो गया। वे पुणे में रह रहे थे। कुछ दिन पहले उन्हे कोरोना का संक्रमण हुआ था। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

इलाज के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ती गई। कोरोना की जंग वे हार गए और आज उन्होने अंतिम सांस ली। श्रीमंत महेंद्र पेशवा महाराष्ट्र के राजघराने को एकसाथ लाकर स्थापित किए गए हिंदवी स्वराज्य महासंघ के कार्याध्यक्ष थे। पुणे में कोरोना का संक्रमण बहुत बढ गया है ऐसे में महेंद्र पेशवा भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

राज्य में कोरोना का असर बहुत तेजी से बढ रहा है। रोजाना मरीजो का आंकड़ा 60 हजार के पार जा रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य सिस्टम पर दवाब बढ रहा है। सुविधाओ के अभाव में मौत के आंकड़ो में भी वृद्धि हो रही है।